पाकिस्तान के पाराचिनार के कुर्रम एजेंसी में शनिवार देर रात को कार पर हुए हमले में कम से कम 2 राजनीतिक प्रशासन अधिकारी मारे गए हैं।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक राजनीतिक एजेंट मुहर्रर सरफराज हुसैन और उनके सिक्योरिटी गार्ड मुमताज हुसैन के वाहन पर उस समय हमला हुआ जब वह इलाके की गश्ती पर निकले थे।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये हमला पाकिस्तान-अफगान सीमा के पास एजेंसी के तंगी ख्वार इलाके में हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में मुहर्रर सरफराज हुसैन और उनके सिक्योरिटी गार्ड मुमताज हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू की गई थी।
बता दें मुहर्रर एक प्रशासनिक क्लर्क है, जिन्हें सुरक्षा उद्देश्यों के लिए तैनात किया गया थाइस साल की शुरुआत से ही कुर्रम एजेंसी कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने का लक्ष्य बना रही है और कई लोगों की हत्या कर रही है।