पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव और उनके परिवार के बीच सोमवार को मुलाकात संभव हुई। पाक अधिकारी के मुताबिक जाधव से उनकी पत्नी और मां ने विदेश मंत्रालय में मुलाकात की है। उनके बीच लगभग 30 मिनट बातचीत चली। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक शीशे की दीवार मौजूद रही, जिसके आर पार ही मां और पत्नी कुलभूषण को देख सकीं। जबकि बातचीत के लिए इंटरकॉम की मदद ली गई। गौरतलब है कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सालगिरह भी है, इसीलिए पाकिस्तान ने इस मुलाकात को सद्भावना मुलाकात का नाम दिया है।
Indian death row prisoner #KulbhushanJadhav meets mother, wife at Foreign Affairs Ministry in #Islamabad: #Pak officials
— Press Trust of India (@PTI_News) December 25, 2017
इस मुलाकात के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कान्फ्रेंस की गई, जिसमें कुलभूषण जाधव की एक वीडियो दिखाई गई। वीडियो में जाधव इस मुलाकात के लिए पाक अधिकारियों का धन्यवाद कहते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शीशे के पार मुलाकात पर पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जवाब दिया कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया था।और इस संबंध में हमने उन्हें पहले ही बता दिया था कि सुरक्षा कारणों से आपकी मुलाकात कुछ बैरियर के बीच ही होगी।
WATCH: Pakistan Foreign Ministry briefs the media in Islamabad #KulbhushanJadhav https://t.co/PZuHScF4sj
— ANI (@ANI) December 25, 2017
पाक मीडिया के मुताबिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद नहीं दी जा रही है। पाकिस्तानी रेंजर्स और एंटी टेररिस्ट स्कवायड, शॉर्प शूटर्स की तैनाती की गई है। संबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन को घुसने की अनुमति नहीं दी गई है।
#WATCH: Wife, mother of Kulbhushan Jadhav reach Pakistan Foreign Affairs Ministry in Islamabad along with JP Singh, Deputy High Commissioner pic.twitter.com/Dnp9eUc5je
— ANI (@ANI) December 25, 2017
Indian national #KulbhushanJadhav has not been given consular access, reports Pak media quoting Foreign Office pic.twitter.com/oOaOKPZlLp
— ANI (@ANI) December 25, 2017
Visuals from Pakistan Ministry of Foreign Affairs in Islamabad; Indian national Kulbhushan Jadhav's wife and mother will meet him here, today pic.twitter.com/umaeALrtvr
— ANI (@ANI) December 25, 2017