हम्माद कहता है कि वह केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्ररणा है। वो कहता है कि वह पूरी दुनिया को प्रेरित कर रहा है। हम्माद का कमरा भी अन्य बच्चों की तरह नहीं है। जहां बाकी बच्चों के कमरे में सुपर हीरोज की तस्वीरें लगी होती हैं, वहीं उसके कमरे में आलम इक्बाल, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और आइंसटाइन की तस्वीरें लगी हैं। उसका कहना है कि बैटमैन और सुपरमैन फेक हीरों हैं और यही रियल हीरो हैं जिन्होंने उसके कमरे की दीवारों को संवारा है।