फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की व्यवस्था पर लड़की ने उठाया सवाल, तो भड़क गये अभिनेता साहिर लोधी

Wed, 31 May 2017 04:47 PM IST
amarujala.com-Presented by- आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट और अभिनेता साहिर लोधी भाषण प्रतियोगिता में शामिल एक लड़की पर बुरी तरह से भड़क गए। लड़की अपने भाषण में पाकिस्तान में महिलाओं से होने वाले भेदभाव और जुल्म को लेकर काफी खफा थी। उसने अपने भाषण में पाकिस्तान की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। तभी साहिर ने बीच में ही लड़की को चुप करा दिया। ये सब पाकिस्तान के एक निजी न्यूज चैनल पर लाइव था। इस शो की पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तान में ट्विटर पर साहिर लोधी को लेकर चर्चा गर्म है। वह पाकिस्तान में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन



लड़की अपने भाषण में बोल रही थी, ''मैं उस मुल्क में रहती हूं जहां औरतों की आवाज दबा दी जाती है। इस मुल्क में औरतों को इंसाफ नहीं मिलता। हमें कभी जिंदा दफ्न कर दिया गया तो कभी कुरान से शादी करा दी गई। कभी दो चार किताबें पढ़ने पर जुल्मों सितम सहना पड़ा।'' उसने अपने भाषण में कहा, ''लोग कहते हैं कि बराबरी का जमाना है। अरे, कैसी बराबरी! कहां की बरारबरी? मैं आज नौकरी करना चाहूं तो दरिंदगी की भेंट चढ़ना पड़ता है। मैं इस कौम की हर वो बेटी हूं जो चंद पैसे कमाने के लिए घर से निकलती हूं तो उसकी इज्जतों हुर्मतों का सौदा होता है। यहां पसंद की शादी करने पर तेजाब फेंक दिया जाता है। यहां चंद पैसों के लिए 80 साल के बूढ़े से शादी करनी पड़ती है।''

उस लड़की ने कहा, ''ऐसे में दिल से एक ही शख़्स को पुकारने का मन करता है कि चोर-लुटेरे कातिल सारे शहर के चौकीदार हुए हैं, हिर्सो हवस के मतवाले भी धरती के हकदार हुए हैं, कोई नहीं ये देखने वाला, कोई नहीं ये पूछने वाला कि किन हाथों सौंप गए तुम दिल से प्यारा पाकिस्तान, कायदे आजम आओ जरा तुम देखो अपना पाकिस्तान। इस मुल्क में कभी औरतों का कत्ल कर दिया जाता है तो कभी उसकी इज्जत से खेला जाता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

उस लड़की के भाषण पर लोगों ने जमकर ताली बजाई

Pakistani actor Sahir Lodhi
लड़की के इतना बोलते ही साहिर लोधी बुरी तरह से भड़क गए। साहिर ने कहा, ''आपकी मेरी जंग हो जाएगी। अब रूक जाइए। आपलोगों ने किस बात पर ताली बजाई? आप हमें बताइए कि किस बात पर ताली बजाई? इस बात पर हमने कायदे आजम को ललकारा है कि वो अपने पाकिस्तान को आकर देखें। मुझे अफसोस है। आपमें से किसको इतनी हिम्मत है कि एक शख़्स जिसने आपको पाकिस्तान दिया है, जिसके लिए लाखों लोग शहीद हुए और जब पाकिस्तान बन गया तो उसे ललकार रहे हैं। क्या हम कायदे आजम को ब्लेम करेंगे। कर सब हम रहे हैं और ब्लेम कायदे आजम को करेंगे?''


ट्विटर पर साहिर लोधी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो ज्यादातर लोगों ने साहिर को निशाने पर लिया है। शाह नाम के एक ट्विटर हैंडलर ने लिखा है, ''उस लड़की ने कायदे आजम का अपमान नहीं किया है। साहिर लोधी ने खुद को ज्यादा देशभक्त दिखाने की कोशिश की है।'' मिर्जा उस्मान ने लिखा है, ''साहिर उस लड़की को समझने में नाकाम रहे।'' वहीं अब्दुल कयाम ने लिखा है, ''साहिल लोधी ने बढ़िया ड्रामा फैलाया।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें