फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आतंक का सम्मेलन, आईएसआई संग दिखे हाफिज सईद-हक्कानी

Thu, 06 Oct 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NewsX video
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ दुनिया और पाकिस्तान की संसद में गला फाड़कर चीख रहे हैं कि सबसे ज्यादा आतंक का शिकार खुद पाकिस्तान है और पाकिस्तान ही ऐसा देश है जो आतंकवाद को मिटाने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ रहा है। उधर पाकिस्तान में ही आतंक की कॉन्फ्रेंस चल रही हैं। आतंकी हाफिज सईद और हक्कानी बंधुओं ने पाक खुफिया एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


मीडिया में आई एक तस्वीर इस 'आतंक की बैठक' की पुष्टि कर रही है। तस्वीर में एक तरफ 26/11 मुंबई हमलों का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद बैठा है तो दूसरी तरफ पूर्व आईएसआई चीफ हामिद गुल का बेटा अबदुल्ला गुल बैठा। टेबल पर मौजूदा पाक हक्कानिया सेमिनरी का चीफ भी उपस्थित है। उसे तालिबान के पूर्व आका मुल्ला उमर का गुरू माना जाता है और कई हत्याओं का दोषी भी।

न्यूज एक्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के मशहूर हिटमैन हक्कानी बंधू भी बैठक में देखे गए। अबदुल्ला गुल के पिता हामिद गुल (पूर्व आईएसआई चीफ) को आतंकवाद का गॉडफादर माना जाता है। उसकी पिछली साल मौत हो गई। हामिद गुल को आतंकी हाफिज सईद का मददगार माना जाता है और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थापित होने में भी उसी का हाथ माना जाता है। अब उसका बेटा अबदुल्ला गुल हाफिज सईद और आईएसआई के संपर्क में देखा जा रहा है। अबदुल्ला को हिजबुल आतंकियों के साथ भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक का नापाक सच उजागर

आतंकी हाफिज सईद - फोटो : file photo
पिता के वजह से अबदुल्ला के उन सभी आतंकी संगठनों और आकाओं और आईएसआई के संपर्क हैं, जो भारत के खिलाफ नापाक साजिशें रचते हैं आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

पाकिस्तान हमेशा मुल्क में हाफिज सईद के होने से इनकार करता रहा है। यहां तक की हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पाक की तरफ से कार्रवाई न होती देख अमेरिका ने उसकी आर्थिक मदद में कटौती कर दी थी। लेकिन पाकिस्ता है कि बाज आने से रहा। 

आईएसआई के साथ आतंकियों की बैठक इस बात की गवाही है कि पीओके में भारतीय सैनिकों के द्वारा अंजाम दी गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और भारत के खिलाफ नापाक साजिशें रचने में मशगूल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें