फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : शिया बहुल इलाके में धमाका, तीन सिखों समेत 31 मारे गए

Fri, 23 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
pakistan blast - फोटो : The Dawn
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में भीड़भाड़ वाले शिया बहुल इलाके के मुख्य बाजार में मदरसे के पास शुक्रवार को हुए जबरदस्त बम धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन सिख भी शामिल हैं। कबीलाई जिले औरकजई के कलाया क्षेत्र स्थित जुमा बाजार में हुए इस विस्फोट में अधिकांश प्रभावित अल्पसंख्यक शिया समुदाय से हैं।

विज्ञापन


जियो न्यूज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह बड़ा धमाका मदरसे के दरवाजे के बाहर हुआ जहां शिया समुदाय के लोग बहुतायत में रहते हैं। इलाके को घेर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। हालात से निपटने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

मदरसे के सामने विस्फोट और कराची में चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए हमले के बाद प्रांत की पुलिस सतर्क हो गई है। मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने अफगानिस्तान में अमेरिकी विफलता को इस हमले का नतीजा बताया और चेताया कि पाकिस्तान को आगे भी ऐसे हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


मानवाधिकार मंत्री ने कहा कि हमें अपने जनजातीय इलाकों के लिए खासतौर पर सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रांतीय मुख्यमंत्री महमूद खान ने कहा कि हमारे दुश्मन इस प्रांत में शांति से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन

सुहाय अजीज - फोटो : Facebook
जब आतंकियों ने चीनी दूतावास पर हमला किया था तो पुलिसवालों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अंदर जाने से रोका। इससे पहले कि वह दूतावास के अंदर प्रवेश कर पाते महिला अधिकारी सुहाय अजीज तालपुर के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें मार गिराया। उनके इसी जज्बे की वजह से केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनकी बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं। जियो टीवी के अनुसार जैसे ही गोलीबारी और धमाके की खबर मिली अजीज तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि चीनी दूतावास पर सुबह 9.30 बजे हमला हुआ था और वहां पहुंचने वाली सुहाय पहली शख्स थीं। उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व किया और दो घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया।

इस महिला अधिकारी ने दो घंटे में तीन आतंकियों को मार गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें