फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में आतंकी फंडिंग रोकने के कदमों की समीक्षा करेगी टास्क फोर्स

Tue, 09 Oct 2018 05:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की एक टीम पाकिस्तान में आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करेगी। पाकिस्तान को इस साल जून में एफएटीएफ की बैठक के बाद आतंकी गुटों को वित्तीय मदद देने वाले देशों की ‘ग्रे लिस्ट’ में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन


एफएटीएफ का नौ सदस्यीय दल रविवार को यहां पहुंचा। यह दल 12 दिनों तक वहां रुकेगा। इस साल अगस्त में पाक आई एफटीएएफ की टीम ने मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग कानून में खामियों को चिह्नित किया था। पाकिस्तान और एफएटीएफ ने आतंकियों को आर्थिक और वित्तीय मदद रोकने के लिए कार्यक्रम तैयार किया था। 

यात्रा के दौरान एफएटीएफ दल के अधिकारी पाकिस्तान के वित्त, विदेश मामलों और कानून मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दल में ब्रिटिश स्कॉटलैंड यार्ड, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग, मालदीव की वित्तीय खुफिया इकाई, इंडोनेशियाई वित्त मंत्रालय, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना और तुर्की के न्याय विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं। एफएटीएफ को 1989 में मनी लांड्रिंग, आतंकी फंडिंग और अन्य संबंधित खतरों का मुकाबला करने के लिए 1989 में स्थापित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें