फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने 'गौरी मिसाइल' का किया सफल परीक्षण, 1300 किमी तक परमाणु विस्फोटक ले जाने में सक्षम

Tue, 09 Oct 2018 04:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सोमवार को बैलैस्टिक मिसाइल ‘गौरी’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल पारंपरिक व परमाणु विस्फोटक को 1300 किमी तक ले जाने में सक्षम है। इसकी जद में कई भारतीय शहर हैं। सेना के रणनीतिक बल कमांड द्वारा इसे लॉन्च किया गया। 

विज्ञापन


सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा, रणनीतिक बल कमांड द्वारा इसकी परिचालन व तकनीकी तैयारी जांची गई। सेना के रणनीतिक बल कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद हिलाल हुसैन ने सेना द्वारा किए गए इस परीक्षण की तारीफ की और गौरी के मानकों को उच्च बताया। 

परीक्षण के समय रणनीतिक योजना प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी व वैज्ञानिक उपस्थित थे। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इसके लिए बधाई दी। बता दें कि अप्रैल में पाकिस्तान ने 700 किमी तक की मारक क्षमता वाली बाबर मिसाइल का भी परीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें