फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पंजाबी तालिबान ने 'हिंसा छोड़ी'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीके तालिबान पंजाब के प्रमुख असमत उल्लाह माविया ने पाकिस्तान में हर तरह की हिंसक गतिविधियां खत्म करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बीबीसी उर्दू के संवाददाता रिफत उल्लाह औरकजई के मुताबिक़ शनिवार को जारी एक वीडियो में कहा गया है कि उलेमाओं और विद्वानों से लंबे सलाह-मश्विरे के बाद यह फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश भर में हिंसक गतिविधियां छोड़ दी गई हैं लेकिन इस्लामी प्रतिष्ठा और इस्लामी निजाम की सुरक्षा की ख़ातिर शरियत संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन


तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियो में पंजाबी तालिबान के प्रमुख ने कहा है कि इस्लाम और देश के व्यापक धार्मिक हितों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

वीडियो में सरकार और कबाइली इलाक़ों में सक्रिय तालिबान के अन्य गुटों के बीच बातचीत की अपील की गई है।

पंजाबी तालिबान ख़ुद को पाकिस्तानी तालिबान का हिस्सा समझते हैं। हाल में इन दोनों गुटों के बीच मतभेद की ख़बरें भी आई थीं, लेकिन फिर इन्हें दूर कर लिया गया था।
विज्ञापन


पाकिस्तानी तालिबान की तरफ़ से पंजाबी तालिबान के ताज़ा वीडियो पर अभी कोई बयान नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें