पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान शहर समेत कई इलाके हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि चिनाब नदी खतरे के स्तर से बहुत अधिक ऊपर बह रही है।
पंजाब सरकार ने मुल्तान जिले के दो महत्त्वपूर्ण पुलों को बचाने की पूरी कोशिशें शुरू कर दी हैं। बड़ी मात्रा में पानी पंजाब से होकर देश के दक्षिणी हिस्से में जा रहा है और एकड़ों जमीन में पानी फैल चुका है।
इस बीच भारत प्रशासित कश्मीर में पानी का स्तर कम हो रहा है लेकिन अब भी कई लोग फंसे हुए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा था कि बाढ़ की विभीषिका अचानक आई और सरकार को इस बारे में पता नहीं चल पाया।
उधर पाकिस्तान में राहत एवं बचाव कार्य का मुख्य केंद्र मुल्तान शहर है जहां से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।