पाकिस्तान में रहकर उसके जुल्मों को झेलने वाले भारतीयों में हैदराबाद की रहने वाली मोहम्मदी बेगम भी शामिल है। बेगम अपनी मर्जी से पाकिस्तान तो पहुंची थी, लेकिन वो जगह उसके लिए जेल बन जाएगी इसकी उसे उम्मीद न थी। कई सालों से पाकिस्तान में फंसी बेगम जल्द ही भारत लौटने वाली है।
पाकिस्तान का उसके लिए नरक बन जाना उसका पति था, जो धोखे से बेगम को वहां ले गया और रोज मर मर कर जीने पर मजबूर करता था। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक पति मोहम्मद युनूस ने साल 1996 में बेगम से शादी की थी इसके बाद दोनों मसकट के लिए रवाना हो गए। यहां बेगम अपने चार बच्चे और पति के साथ रह रही थी, लेकिन युनूस की नौकरी चले जाने पर उन्हें वहां से निकलना पड़ा।
युनूस पत्नी बेगम को साल 2012 में पाकिस्तान ले आया, जहां आकर उसे पता चला कि वो पाकिस्तान का नागरिक ही है। ये सच सामने आने के बाद युनूस हैदाराबाद में रह रहे बेगम को परिवार से मिलाना तो दूर उनसे फोन पर भी बात नहीं करने देता था।
पढ़ें: पाकिस्तान में बद से बदतर हो रहे हालात, हिंदुओं के लिए दोजख बना पड़ोसी मुल्क
फिलहाल बेगम अपने पति के साथ ही पाकिस्तान में है, लेकिन भारतीय एंबेसी के दखल के बाद वह सुरक्षित महसूस कर रही है। बेगम की परेशानी कुछ समय पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने आई थी, जिनके दखल के बाद बेगम की समस्या को हल किया जा रहा है। बेगम के भाई ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया करते हुए कहा कि वह अगले हफ्ते तक हैदराबाद लौट आएगी।