फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत-पाक वार्ता को बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि भारत के साथ चल रही वार्ता की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की अनुमति किसी भी आतंकी समूह को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


एक समाचार चैनल को उन्होंने बताया कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को उन्होंने रेडियो पाकिस्तान से कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के साथ चल रही बातचीत की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की अनुमति किसी भी आतंकी समूह को नहीं दी जाएगी।’
विज्ञापन

आतंकी मानवता के दुश्मन

आसिफ ने कहा कि आतंक के किसी भी रूप की पाकिस्तान निंदा करता है क्योंकि आतंकी मानवता के दुश्मन हैं।

इससे पहले आसिफ ने कहा था कि कुछ तत्व भारत-पाक शांति वार्ता को आतंकी हमलों के जरिये बाधित करना चाहते हैं लेकिन वे अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जर्ब-ए-अज्ब ऑपरेशन के जरिये आतंक को समाप्त करने की दिशा में भारी सफलता हासिल की है जो अब भी जारी है। उन्होंने जियो टीवी से कहा, ‘कुछ आतंकी समूहों को पहले ही खत्म किया जा चुका है और जो बाकी बचे हैं उन्हें भी समाप्त कर दिया जाएगा क्योंकि ऑपरेशन अभी जारी है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें