फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराची में इमरान खान के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगी शेहला रजा

Tue, 12 Jun 2018 11:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने रविवार को सिंध विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर शेहला रजा का नाम एनए-243 (कराची) सीट के लिए नामित किया है। वह यहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। साथ ही पार्टी ने 160 राष्ट्रीय और प्रांतीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है।  

विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी लरकाना (एनए-200) और पार्टी के गढ़ रहे लीरि (एनए-246) से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी एनए-213 (नवाबशाद) और पूर्व विपक्षी नेता खुर्शीद शाह का नाम सुक्कुर (एनए-206) की सीट के लिए नामांकित किया गया है।पूर्व राष्ट्रपति जरदारी की बहन फारील तलपुर लरकाना (पीएमस-10) और नवाबशाद (पीएस-37) की प्रांतीय सीटों से चुनाव लड़ेंगी। वहीं जरदारी के बहनोई मुनव्वर तलपुर एनए सीट पर  मिरपुरखा सीट से उम्मीदवार होंगे। 

आगा सिराज दुर्रानी शिकारपुर (पीएस-9), इम्तियाज शेख (पीएस-7), सोहेल अनवर सियाल लरकाना (पीएस-12) से,निसार खुहरो लरकाना (पीएस-11) और सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री मुराद अली शाह जमशोरो (पीएस-80) से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


कराची

पार्टी ने जाम अब्दुल करीम जोखियो का नाम एनए-236 (मालिर) से नामांकित किया है। इसके अलावा अब्दुल हकीम बलोच एनए-237 (मालिर-2), आल्हा रफी उल्लाह एनए-238 (मालिर-3), सैयद इमरान हैदर अबिदी एनए-239 (कोरांगी), शेख मोहम्मद फिरोज एनए-240 (कोरांगी) और मुआजम अली कुरैशी एनए-241 (कोरांगी) से चुनाव लड़ेंगे।  

इकबाल सांद एनए-242 (पूर्वी कराची), आजाद आलम नियाजी एनए-244 (पूर्व), फारुख नियाज तनोली एनए-245 (पूर्व), अब्दुल अजीज मेमन एनए-247 (दक्षिण), अब्दुल कादिर पटेल एनए-248, अली अहमद एनए-250 (पश्चिम) और नाज बलोच पीएस-127 (पश्चिमी कराची) से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें