फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज पर अपनों ने उठाए सवाल!

Fri, 11 Aug 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन
पाकिस्तान में सत्ता की कुर्सी खोने के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ का परिवार भी अब उनके खिलाफ हो गया है। नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ की पत्नी ने गुरुवार को उन पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि नवाज ऐसे नेता थे जिन्होंने सबसे औसत दर्जे के सलाहकारों को अपनी टीम में चुना था। 
विज्ञापन


तेहमिना दुरानी का यह ट्वीट नवाज के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के मौजूदा पीएम शाहिद खाकन अब्बासी को केवल जगह भरने के लिए नहीं रखा गया है। नवाज का यह बयान उनके पहले वाले बयान पर यू टर्न है। 

गौरतलब है कि इससे पहले नवाज शरीफ ने कहा था कि शाहबाज ही पीएम के तौर पर एक स्थायी विकल्प हैं। हालांकि बुधवार को लाहौर जाने से पहले उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मौजूदा पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ही अगले चुनाव तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे।
विज्ञापन


नवाज के इस बयान के बाद गुरुवार को तेहमिना ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ग्रैंड ट्रंप रोड पर लोगों के व्यापार बंद कराने का उनका फैसला बेहद बुरा है। उन्होंने ट्वीट की एक सीरीज में कहा कि जीटी रोड पर बंद हुई दुकानों के कारण लोगों को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? सरकार? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें