फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में मशहूर कव्वाल अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या

Wed, 22 Jun 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमजद साबरी
विज्ञापन
पाकिस्तान के कराची में मशहूर कव्वाल अमजद साबरी की हत्या कर दी गयी है। उनकी हत्या गोली मारकर लियाकताबाद इलाके में की गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चार बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


जानकार बता रहे हैं कि करीब 11-12 गोलियां उनकी कार पर दोनों तरफ से चलायी गईं। गोलीबारी में साबरी को दो गोलियां लगी थीं, एक सीने में और एक चेहरे पर। 

घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कराची कांट्रेक्ट किलिंग का गढ़ बनता जा रहा है और वहां की पुलिस उसकी रोकथाम में नाकाफी साबित हो रही है।

सुने उनकी मशहूर कव्‍वाली भरदो झोली..


(सौजन्य एआरवाई)




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें