कव्वाली गायन के क्षेत्र की मशहूर जोड़ी साबरी ब्रदर्स के अमजद साबरी की कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो 45 साल के थे। साबरी घराने के अमजद साबरी को कव्वाल गायिकी में माहिर कहा जाता था। पाकिस्तान से लेकर पूरी दुनिया में कव्वाली गाकर उन्होंने साबरी ब्रदर्स का नाम रोशन किया है। वो कोक स्टूडियो 9 का हिस्सा बी बनने वाले थे। अमजद साबरी की याद में सुनिए उनकी गाई हुईं कुछ चुनिंदा कव्वालियां
1- भर दो झोली मेरी या मोहम्मद
2- अली के साथ है जहरा की शादी
3- मेरा कोई नहीं तेरे सिवा
4- ख्वाजा की दीवानी
5- अली मेरा दिल मेरी जान अली मस्त कलंदर
6- ताजदार-ए-हरम