फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करने पर पाकिस्तान में किशोरी को जिंदा जलाया

Wed, 01 Jun 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : demo
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्वोत्तर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की को शादी से मना करने पर जिंदा जला दिया गया। पुलिस और संबंधियों के मुताबिक लड़की को उसके घरवालों के पूर्व सहयोगी के बेटे से शादी करने को कहा गया, मना करने पर उसे प्रताड़ित किया गया और फिर उसे जिंदा जला दिया गया। 
विज्ञापन


घटना राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी क्षेत्र अपर देवल गांव में मंगलवार को हुई जहां 19 साल की मारिया सदाकत पर कुछ लोगों के समूह ने हमला कर दिया था। लड़की के चाचा अब्दुल बासित ने बताया कि- लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया फिर उसे जिंदा जला दिया गया। हम उसे इस्लामाबाद में एक अस्पताल लेकर आए लेकिन आज वो जिंदगी की जंग हार गई।

पुलिस ने जैसे ही लड़की के शव को दूसरे अस्पताल पोस्ट मार्डम के लिए ले जाना चाहा तो उसके घरवाले जोर-जोर से रोने लगे और किशोरी की मौत का विरोध करने लगे। लड़की के चाचा ने बताया कि उस पर हमला एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल और उसके साथियों ने किया था, लड़की पहले उस स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्य कर चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल लड़की ने उस प्रिंसिपल के बेटे से शादी करने से इन्कार कर दिया था। वो लड़का तलाकशुदा व लड़की की उम्र का दोगुना था शादी से मना करने के बाद लड़की ने नौकरी छोंड़ दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें