फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही

Wed, 01 Jun 2016 08:13 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : getty images
विज्ञापन
ब्रिटेन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही है। मंगलवार को उनकी पार्टी पीएमल-एन ने इसकी जानकारी दी। पिछले पांच साल के भीतर दूसरी बार उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। दरअसल 66 वर्षीय नवाज शरीफ 22 मई को मेडिकल जांच के लिए ब्रिटेन पहुंचे थे। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनकी हृदय की बीमारी की जटिलता को देखते हुए उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी का सुझाव दिया था, जिसके बाद मंगलवार को उनकी सर्जरी हुई। लंदन के प्रिंसेस ग्रेस अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। पीएमएल-एन के ब्रिटेन में प्रवक्ता ने बताया कि पीएम शरीफ का ऑपरेशन सफल रहा और अब हम उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। 

इससे पहले शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने भी उनकी सर्जरी को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी सर्जरी सफल तरीके से हो रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले हफ्ते पाक पीएम की सफल सर्जरी और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें