फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में लगे सेना के खिलाफ नारे- 'ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है'

Wed, 07 Feb 2018 09:36 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
विज्ञापन
पाकिस्तान में नारे लगाते प्रदर्शनकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुनिया में पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकवाद को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। जिसका असर अब वहां के नागरिकों पर भी देखने को मिल रहा है। खैबर पख्तूनवां इलाके में पाकिस्तान के नागरिकों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रही आक्रोशित भीड़ ने वहां मौजूद तालिबान के दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में हो रहे इस बदलाव का वीडियो भी सामने आया है। जहां गुस्साए नागरिक पाकिस्तान के भीतर पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके पीछे वहां की सेना को जिम्मेदार बता रहे हैं। वो नारे लगा रहे थे, 'ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है'। 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="in" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> Pashtun raise slogan &quot;Ye jo dehashtgardi hain is kay peechay wardi hai &quot; after burning Taliban&#39;s offices in Khyber Pakhtunkhwa&#39;s  D.I Khan, in Pakistan <a href="https://t.co/WD7MOZpN5v">pic.twitter.com/WD7MOZpN5v</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/960927971518435333?ref_src=twsrc%5Etfw">6 February 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


पाकिस्तान में इस प्रकार के प्रदर्शन पहले भी होते रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भी कई इलाकों में पाकिस्तान की सरकार और सेना के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन के फुटेज सामने आ चुके हैं।   

पिछले कई घटनाओं में इस बात के सबूत सामने आए हैं कि आतंकवादी घटनाओं के पीछे पाक की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ होता है। भारत की तरफ से भी कई बार सबूत प्रस्तुत किए जा चुके हैं जो इस ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान के आतंकवाद को वहां की सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का संरक्षण प्राप्त है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें