फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का निमंत्रण पोप ने किया स्वीकार

Sat, 05 Mar 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं - फोटो : Reuters
विज्ञापन
कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। पोप का यह दौरा पाकिस्तान ही नहीं, किसी भी इस्लामिक देश का पहला दौरा होगा। वह इसी साल पाक जाएंगे।
विज्ञापन

 
कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का निमंत्रण पाक के बंदरगाह और शिपिंग मंत्री कामरान माइकल और धार्मिक मामलों के मंत्री सरदार युसुफ ने पिछले महीने दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पोप ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

धार्मिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पोप ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और उनके दौरे की तारीख आपसी विचार-विमर्श के बाद तय की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि पोप प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अलावा राष्ट्रपति ममनून हुसैन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


वह यहां ईसाई समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। पाकिस्तान के ईसाई 2011 में मारे गए शहबाज भट्टी को संत बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें पोप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। भट्टी पाक के ईशनिंदा कानून में बदलाव के लिए आंदोलनरत थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें