मुंबई हमले का मास्टमाइंड हाफिज सईद और लश्कर ए तैयबा प्रमुख के रावलपिंडी में एक रैली के दौरान फलस्तीन के राजदूत के मंच साझा करने पर भारत के कड़े विरोध के बाद फलस्तीन ने खेद जताया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 'फलस्तीनी राजदूत वालीद अबु अली के हाफिज सईद की रैली में शामिल होने पर भारत के विरोध के बाद फलस्तीन ने खेद जाहिर किया और रैली में राजदूत के शामिल होने पर संज्ञान लेने की बात कही।
मंत्रालय ने बताया 'फलस्तीन भारत के साथ बेहतर रिश्तों, आतंक के खिलाफ और आतंकियों गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ है।'
बता दें कि हाफिज ने पाक के रावलपिंडी के लियाकत बाग में यह रैली की थी। इस रैली को वलीद अबु अली ने भी संबोधित किया। भारत ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया। भारत ने कहा कि वह इस मुद्दे को फलस्तीन के सामने सख्ती से उठाएगा।
पढ़ें- हाफिज पर भारत ने कहा, दिखावा नहीं भरोसेमंद कार्रवाई हो तो बने बात