फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी हमजा का दावा- ISI ने रची थी जाधव की मां-पत्नी के अपमान की साजिश

Sat, 30 Dec 2017 11:47 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के सहयोगी ने दावा किया है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी का अपमान सोची समझी साजिश थी। हाफिज के सहयोगी आमिर हमजा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की तारीफ करते हुए कहा कि उसी के इशारों पर साजिश रची गई थी।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक हमजा ने कहा कि आईएसआई नहीं चाहती थी कि जाधव की पत्नी और मां की मुलाकात आसानी से हो। इतनी ही नहीं आईएसआई की मुलाकात के वक्त पैनी नजर बनी हुई थी और इसिलिए जाधव की पत्नी के जूते उतरा लिए गए थे। 

हमजा ने आगे कहा कि भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान जाधव की परिजनों से सोफे पर बैठकर मुलाकात करवाएगा, लेकिन आईएसआई ने ऐसा भी नहीं होने दिया।

पढ़ें: भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाना चाहता था पाकिस्तान, हुआ नाकाम

उसने आगे कहा कि आईएसआई भारत को इस मुलाकात के जरिए नीचा दिखाने का प्लान बनाए बैठी थी। दरअसल, जाधव से मुलाकात के दौरान उनके परिजनों के साथ पाकिस्तान ने अमानवीय रवैया अपनाया था। हाल ही में पाकिस्तान ने कुलभूषण की मां और पत्नी की जूतियां फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान ने जाधव को उनकी मां और पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी ‌थी। हालांकि, इस्लामाबाद स्थित पाक के विदेश मंत्रालय में हुई यह मुलाकात लगातार सवालों के घेरे में हैं और इस दौरान परिजनों और कुलभूषण के साथ अमानवीय रवैया अपनाने के कारण पाकिस्तान को काफी किरकिरी झेलनी पड़ रही थी।

पाक ने मुलाकात के दौरान घिनौनी हरकत अपनाते हुए कुलभूषण की मां अवंति और पत्नी चेतनाकुल की बिंदी और चूड़ियां तक उतरवा कर रख ली थीं। इसके अलावा दोनों महिलाओं के जूते तक उतरवा लिए गए ‌थे। हालांकि, बाद में उन्हें चूड़ियां और बिंदी तो वापस कर दी गईं लेकिन जूतियां पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने पास रख ली थी।
विज्ञापन

फिलिस्तीन ने दिया भारत को धोखा

बता दें कि रावलपिंडी में हाफिज सईद की एक रैली के दौरान फिलिस्तीन के राजदूत वालीद अबु अली ने मंच साझा किया है। इस पर भारत ने नाराजगी जाहिर की है। हाफइज सईद ने पाकिस्तान के रावलपिंडी के लियाकत बाग में यह रैली की थी। इस रैली को वलीद अबु अली ने भी संबोधित किया। भारत ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया है। भारत ने कहा है कि वह इस मुद्दे को फलस्तीन के सामने सख्ती से उठाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें