फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुशर्रफ ने भारत को धमकाया, कहा 'हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ ने भारत को धमकाते हुए कहा है कि पाकिस्तान की फौज ने न तो चूड़ियां पहन रखी हैं और न ही पाकिस्तान म्यांमार है। म्यांमार में हुए भारतीय ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने एक के बाद एक करके भारत पर जवाबी हमले करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि म्यांमार की तुलना में पाकिस्तान अलग है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल किसी भी विदेशी हमले का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। यहीं नहीं उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि भारत के नेताओं को दिन में सपने देखने छोड़ देने चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

'उनका देश म्यांमार की तरह नहीं'

निसार अली खान का कहना है कि उनका देश म्यांमार की तरह नहीं है। पाकिस्तान सीमा पार से आने वाली धमकियों के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है। उनका यह बयान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि म्यांमार में आतंकियों के खिलाफ की गई सैनिक कार्रवाई दूसरे देशों के लिए संदेश है।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के बयानों को आपसी माहौल खराब करने वाला कहा है। म्यांमार में भारत के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत की शत्रुतापूर्ण कार्रवाई पर हमने सीयिरस नोटिस लिया है, दुश्मनों के खिलाफ बायानबाजी और अपने एक्शनों के जरिए पारकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय सेना ने बड़े सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक खत्म करते हुए मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शामिल दोषियों को उनके ही गढ़ में खत्म कर दिया था। उग्रवादियों के इस हमले में भारत के 18 जवान शहीद हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें