पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा 23 दलों के गठबंधन की घोषणा के एक दिन बाद ही कई पार्टियों ने इस गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गठबंधन के दो बड़े सहयोगी दल, पाकिस्तान अवामी तहरीक और मजलिस वहादत-ए-मुस्लीमीन ने मुशर्रफ की अध्यक्षता वाले गठबंधन का हिस्सा होने से इनकार कर दिया है।
शुक्रवार को स्थानीय मीडिया की जानकारी के अनुसार दुबई से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए 74 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि मुहाजिर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए।
इस महागठबंधन का नाम ‘पाकिस्तान अवामी इत्तेहाद’ (पीएआई) है जिसकी अध्यक्षता 74 वर्षीय मुशर्रफ करेंगे जबकि इकबाल डार को महासचिव के नियुक्त किया गया है।
पढ़ें- मुशर्रफ ने कबूला पाक में ही है दाऊद, कहा- हम क्यों करें भारत की मदद