फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान बुग्ती की हत्या के मामले में परवेज मुशर्रफ बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई हाईप्रोफाइल मामलों में फंसे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सोमवार को पहली राहत मिली। उन्हें आतंक विरोधी अदालत ने बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुग्ती की हत्या के मामले में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


बलूचिस्तान प्रांत की इस अदालत ने मुशर्रफ के साथ ही इस मामले में प्रांत के पूर्व गृह मंत्री मीर शोएब नोशेरवानी, कौमी वतन पार्टी प्रमुख आफताब अहमद खान शेरपाओ को भी बरी किया गया।
विज्ञापन

परवेज मुशर्रफ ने दिए आदेश

बुग्ती के बेटे जमील बुग्ती ने इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देने की घोषणा की है। जमील के वकील ने कहा, ‘इन लोगों को दोषी ठहराया जाना चाहिए था, लेकिन मैं नहीं जानता कि अदालत ने उन्हें क्यों बरी कर दिया। हम इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देंगे।’

बुग्ती को एक सैन्य ऑपरेशन में मारा गया था। इस ऑपरेशन के आदेश तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने दिए थे। मुशर्रफ ने 2005 में बलूचिस्तान में खुद पर हमला होने के बाद यहां सेना भेजी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें