फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में राज कपूर की पैतृक हवेली ढहने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पैतृक हवेली आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके नए मालिक ने हवेली की पहली मंजिल का एक हिस्सा गिरा दिया है। हालांकि खैबर पख्तूनख्वा आर्काइव्स डिपार्टमेंट द्वारा सही समय पर उठाए गए कदम के कारण यह विरासत पूरी तरह नष्ट होने से बच गई।
विज्ञापन


पेशावर के ढाकी मुनव्वर शाह स्थित हवेली में ही राज कपूर का जन्म हुआ था। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इस हवेली तथा अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घर को विरासत घोषित किया हुआ है ताकि इनका संरक्षण किया जा सके। जानकारी के अनुसार राज कपूर की हवेली का नया मालिक इस जगह एक कामर्शियल प्लाजा बनाना चाहता था।

इसलिए उसने हवेली को तोड़वाने का काम शुरू कर दिया था। पहली मंजिल का कुछ हिस्सा ढहाने के साथ दूसरी और तीसरी मंजिल के दरवाजे तथा खिड़कियों के पल्ले निकाल दिए गए थे। इससे पहले कि हवेली को और अधिक नुकसान पहुंचता आर्काइव्स डिपार्टमेंट ने एक स्थानीय अदालत से स्टे ऑर्डर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने कहा, धन्यवाद

अधिकारियों के अनुसार घर ढहाने का काम रोकने के लिए उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी। वहां काम कर रहे मजदूरों को कुछ देर हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने 1920 में इस हवेली का निर्माण कराया था। विभाजन के बाद कपूर परिवार भारत आ गया।

हवेली को ढहने से बचाने के लिए ऋषि कपूर ने ट्विटर के माध्यम से पाकिस्तान के लोगों का धन्यवाद अदा किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह संपत्ति पाकिस्तान सरकार की है और इसके बारे में पूरी तरह उन्हें ही निर्णय लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें