फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 11 अफगान आतंकियों को मार गिराया

Sun, 19 Feb 2017 06:39 PM IST
एजेंसी/ पेशावर
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 11 अफगान आतंकवादी मारे गए। यह घटना खुर्रम एजेंसी के सपारकोट और पारा चमकानी इलाके की है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में कम से कम दो सैनिक घायल हुए हैं। ये आतंकी अफगानिस्तान से खैबर एजेंसी होते हुए खुर्रम एजेंसी में दाखिल होने की कोशिश में थे। सुरक्षा बलों ने इन्हें रोका और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान 11 अफगान आतंकवादी मारे गए और कई घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के शव राजनीतिक प्राधिकार को सौंपे जाएंगे। सिंध प्रांत की सूफी लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह पर आत्मघाती विस्फोट के बाद पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान हमेशा से देश में होने वाले हमलों के लिए अफगानी आतंकियों को जिम्मेदार ठहराता रहा है। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान सेना 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर चुकी है। साथ ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 76 आतंकियों की सूची सौंपी है जो वहां छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब में जेयूए के पांच आतंकी ढेर 

- फोटो : social media
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आतंकवाद रोधी अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस का दावा है कि इस महीने की शुरुआत में लाहौर में एक आत्मघाती घमाके में इन संदिग्ध आतंकियों का हाथ था। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी। 

पंजाब पुलिस के अपराध आतंकवाद विभाग का कहना है कि ये आतंकी तकरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इससे अलग हुए गुट जमात उल अहरार (जेयूए) से जुड़े थे। सीटीडी के प्रवक्ता ने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि जमात उल अहरार के आठ आतंकी मुल्तान में एक दरगाह की हमले की योजना बना रहे हैं। 

लाहौर से 350 किलोमीटर दूर लायाह जिले में इन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी और वे हमले के लिए जमात उल अहरार के प्रमुख उमर खालिद खोरसानी के आदेश का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीटीडी टीम के साथ गोलीबारी में पांच आतंकी मारे गए। 

आतंकियों के आत्मसमर्पण से इनकार के बाद यह कार्रवाई की गई। तीन आतंकी फरार होने में सफल रहे। इस दौरान उनके पास से चार हैंड ग्रेनेड, एक राइफल, दो पिस्टल बरामद हुए हैं। 13 फरवरी को लाहौर में हुए आत्मघाती हमले के बाद से सीटीडी ने जमात उल अहरार के 11 आतंकियों को मार गिराया है। हमले में सीनियर पुलिस अधिकारी समेत 15 लोग मारे गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें