फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट से परेशान पाकिस्तान, बेलआउट पैकेज' के लिए मांगेगा आईएमएफ से मदद

Tue, 09 Oct 2018 09:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान
विज्ञापन

पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसने देश के अंदर बढ़ते इस भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए सोमवार को एक घोषणा भी की है। जिसके तहत पाकिस्तान 'बेलआउट पैकेज' के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद मांगेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने शुरुआती हिचकिचाहट और विलंब के बाद यह कदम उठाने की घोषणा की है। आईएमएफ से संपर्क करने का यह निर्णय प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिया है। हालांकि, उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सहायता पहुंचाने के लिए इस तरह के कदमों का अतीत में विरोध किया था।

वहीं वित्त मंत्री असद उमर का कहना है कि विचार विमर्श के बाद जब प्रधानमंत्री इस फैसले को मंजूरी दे देंगे, तभी आईएमएफ से बातचीत शुरू की जाएगी। बता दें अगर पाकिस्तान की सरकार मदद के लिए आईएमएफ के पास जाती है तो यह उसका 13वां बेलआउट पैकेज होगा।
विज्ञापन


इस मामले में यूएस इंस्टिट्यूट ऑफ पीस के सेहर तारीक ने पाकिस्तान को लेकर खतरे के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 'निर्यात मंदा है, कर्ज बढ़ता जा रहा है, संकेत बेहद खराब हैं।' लेकिन पाकिस्तान के पास आईएमएफ के अलावा मदद के लिए अभी चीन भी एक विक्लप है।

वहीं अगर बेलआउट पैकेज की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही आईएमएफ को इस बारे में चेतावनी दे चुके हैं। उनका कहना है कि बेलआउट के जरिए मिलने वाली मदद का इस्तेमाल पाकिस्तान चीन से लिए गए कर्ज को चुकाने में कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें