फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद रुकते ही बौखलाया पाक, कराची में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर शुरू हुआ प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2018 04:33 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कराची में डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलने वाली 1628 करोड़ की सैन्य मदद पर अमेरिका की ओर से रोक लगने के बाद पाकिस्तान में कट्टरपंथी समूह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ने कराची में प्रदर्शन कर रहे हैं। वित्तीय मदद रुकते ही बौखलाए पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डेविड हाले को समन किया। 

विज्ञापन


पढ़ें: राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, स्टैंडिंग कमेटी के रिव्यू की मांग पर अड़ा विपक्ष

दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शन किया है। दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल में जमात-उद-दावा समेत 40 से ज्यादा पाकिस्तान के राजनीतिक और धार्मिक पार्टियों का गठबंधन है जो कट्टर दक्षिणपंथी विचारों का संरक्षण करते हैं। इनमें से कई पार्टियां प्रतिबंधित संगठन की सूची में शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाक पीएम ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर झूठ और धोखे का आरोप लगाया था और पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद की वजह से 255 मिलियन डॉलर की मदद पर रोक लगा दी थी।

ट्रंप के फैसले के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के साथ आज मीटिंग का आदेश दिया जिसमें वह आने वाले समय में पाक सरकार का रूख स्पष्ट करेंगे।आज सुबह यूएस दूतावास ने इस बात की जानकारी दी है कि यूएस के राजदूत डेविड हाले को सोमवार को पाकिस्तानी समयानुसार रात 9 बजे पाक सरकार ने समन किया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने 1 जनवरी को ट्वीट कर पाकिस्तान पर झूठ और धोखे का आरोप लगाया था और कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम ट्रंप के ट्वीट का जवाब जल्द ही देंगे।

पढ़ें: आतंकियों का गढ़ बन चुके पाक को बड़ा झटका, US ने रोकी 1628 करोड़ की आर्थिक मदद

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही दुनिया को सच्चाई बताएंगे, जिससे दुनिया को पता लग सके कि फैक्ट और फिक्शन में अंतर होता है। ख्वाजा ने कहा कि हम यूएस से पहले ही कह चुके हैं कि अब हम और कुछ नहीं करेंगे, इसलिए ट्रंप का 'नो मोर' महत्व नहीं रखता। पाकिस्तान सार्वजनिक रूप से यूएस द्वारा दी गई मदद की जानकारी देने के लिए तैयार है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें