फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बम धमाकों से नए साल की शुरुआत, 8 गंभीर रूप से घायल

Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद को पनाह देने के लिए चर्चित पाकिस्तान इससे इस कदर जूझ रहा है कि साल के पहले दिन ही ये देश बम धमाकों का शिकार हुआ है। पाकिस्तान का बलूचिस्तान एक बार आतंकियों का निशाना बना है, जहां चमन इलाके में जोरधार धमाके की वारदात हुई है। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक दो बम ब्लास्ट किए गए हैं, जिसमें पहला अटैक चमन के मॉल रोड पर हुआ है। यहां दो लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान की चर्च में बड़ा बम धमाका, 4 की मौत समेत 25 घायल
विज्ञापन


दूसरा हमला पुलिस चेकपोस्ट पर हुआ और यहां पुलिस कर्मियों समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है और घटना स्थलों पर पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और धमाके की पूरी साजिश को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें