फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का बड़ा दांव, ICJ में जाधव मामले की पैरवी करेंगे अटार्नी जनरल

Sat, 20 May 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में मिली हार के बाद पाकिस्तान के वकीलों की काबिलियत पर विपक्ष और विशेषज्ञों ने हार का ठिकरा फोड़ा था। जिसके बाद आईसीजे में पैरवी करने वाले पाकिस्तान के वकीलों की चौतरफा आलोचना हुई थी, लेकिन अब पाकिस्तान एक बार फिर मजबूती के साथ अटार्नी जनरल अशरफ अउसफ अली की अगुवाई में आईसीजे में जाधव मामले की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन


अउसफ अली ने कहा कि वह कोर्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट में पैरवी करने वाले सभी वकीलों को सेना और खुफिया एजेंसियों की देखरेख में ही नियुक्ति किया गया था।

वहीं शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने आईसीजे में पुनर्विचार याचिका दायर की है। इस याचिका में पाकिस्तान ने कोर्ट से छह हफ्ते में सुनवाई की मांग की है।बता दें कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि पाकिस्तान आईसीजे के अंतरिम आदेश आने तक जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें