फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने दी अमेरिका को धमकी, कहा- हमें बलि का बकरा ना बनाएं

Fri, 25 Aug 2017 04:25 PM IST
एजेंसी,इस्लामाबाद
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
विज्ञापन
पाकिस्तान को आतंकियों को सुरक्षित पनाहगार बताने पर पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली चेतावनी दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान मसले पर अमेरिका पाकिस्तान को बलि का बकरा नहीं बनाए।
विज्ञापन


इससे अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में मदद नहीं मिलेगी। पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी (एनएससी) के साथ लंबी बातचीत के बाद अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान पर अमेरिका का नजरिया एक गंभीर मसला है।

पढ़ें- पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाएगी ट्रंप की अफगानिस्तान नीति 

शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं ने अमेरिका को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाए जाने से अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व को बनाए रखने में मदद नहीं मिलेगी। एनएससी ने अमेरिका के उन आरोपों को सीधे से खारिज कर दिया, जिसमें ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बताया था और कहा था कि हम अरबों, अरबों डॉलर की सहायता पाकिस्तान को देते हैं और पाकिस्तान में आतंकी सुरक्षित रह रहे हैं जबकि हम आतंकवाद के खिलाफ रह रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- ट्रंप की फटकार से पाक नाराज, कहा- हमें नहीं चाहिए अमेरिका का पैसा

प्रधानमंत्री अब्बासी के आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया कि सच्चाई यह है कि एक पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व बहाल करने में सहायता करता है। अफगानिस्तान एक गंभीर मसला है और यह न केवल पाकिस्तान बल्कि सीमावर्ती देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें