अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार फटकार से आहत पाकिस्तान का दर्द बुधवार को झलक पड़ा। पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा कहा कि अमेरिका को हमारे साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अमेरिका से सामग्री या वित्तीय मदद नहीं मांग रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया पर अपनी नई नीति की घोषणा करते हुए ट्रंप ने आतंकियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी।
पढ़ेंः- आतंकवाद पर पाक आर्मी चीफ ने भारत पर निशाना साधा, कहा- आतंकवाद का करेंगे खात्मा
इस नई नीति के तहत ट्रंप ने अफगानिस्तान में अधिक अमेरिकी सेना की तैनाती और भारत को भी इसमें शामिल होने का न्यौता दिया था। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, रावलपिंडी के सेना मुख्यालय में अमेरिकी राजनयिक डेविड हाले ने जनरल बाजवा से मुलाकात की।
पढ़ेंः- लीक रिपोर्ट पर पाक पीएम शरीफ और बाजवा में हुई ‘डील’
वहां पर हाले ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित अमेरिका की नई दक्षिण एशिया नीति के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान ट्रंप की फटकार पर जनरल बाजवा ने कहा कि हम अमेरिकी की तरफ किसी सामग्री या वित्तीय मदद के लिए नहीं देख रहे हैं लेकिन अमेरिका को चाहिए वह हम पर विश्वास करे, आपसी समझ को बढ़ाए और हमारे योगदान को भी देखे। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका को चाहिए कि वह हमारे साथ सम्मान से पेश आए।