फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने हाफिज की रिहाई को ठहराया जायज, कहा- हमारी अदालत संविधान से चलती है, राजनीति से नहीं

Sun, 26 Nov 2017 06:27 AM IST
एजेंसी / इस्लामाबाद
विज्ञापन
मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद की रिहाई को जायज ठहराते हुए कहा कि इस्लामाबाद सरकार उस पर लगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जमात उल दावा और लश्कर ए तैयबा के आतंकी हाफिज को रिहा कर दिया था। जबकि संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका दोनों ने उसे आतंकी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन



अमेरिका ने उसके सिर पर दस मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सईद की रिहाई से एक बार फिर साबित हुआ कि आतंकवाद के अपराधियों को सजा दिलाने में वह गंभीर नहीं है। जबकि संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है।

नई दिल्ली के बयान का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- 26/11 हमले के 9 सालः इनको आज भी है अपने पति के डेथ सर्टिफिकेट का इंतजार

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अदालत संविधान से चलती है। यह देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान है। कानून राजनीति और तेवरों से नहीं चलता है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान आतंकवाद, आतंकवाद से होने वाली हिंसा और आतंकियों के खिलाफ दुनिया में सबसे तेजी से लड़ रहा है।

पढ़ें- पाक ने हाफिज की रिहाई को ठहराया जायज, कहा- हमारी अदालत संविधान से चलती है, राजनीति से नहीं

इसी बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का रोना रोया। बता दें कि सईद इस साल जनवरी से 297 दिनों से घर में नजरबंद था। पर 26/11 मुंबई हमले की नौवीं बरसी से एक रात पहले उसे रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें