पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान छोटी या बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय नेताओं पर युद्धोन्माद सवार होता है भारत को भारी नुकसान झेलना होगा।
उनका यह बयान सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह की टिप्पणी के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि भारत भविष्य में होने वाले छोटी लड़ाईयों के लिए तैयार है।
एक रेडियो प्रोग्राम में शिरकत कर रहे आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति में भरोसा रखता है लेकिन उसे मालूम है कि किसी आक्रमण का जवाब कैसे देना है।