फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने खुद कहा, भारत के किसी भी हमले का जवाब देने में है सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बड़े बोल बोलते हुए कहा है कि उसकी सशस्त्र सेना भारत की ओर से होने वाले हमले से क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बयान भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलवीर सिंह की उस टिप्पणी को खारिज करते हुए दिया है कि भारतीय सेना को छोटी लड़ाइयों के लिए तैयार रहना चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार को जनरल सिंह ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि वह जम्मू और कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए ‘नए तरीकों’का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हिंसा फैला रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में होने वाले छोटी-छोटी लड़ाइयों के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

दो न्यूक्लियर ताकतों के बीच सीमित युद्ध की गुंजाइश नहीं

पाकिस्तानी अधिकारी ने जनरल सिंह के बयान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह मात्र बयानबाजी है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि दो न्यूक्लियर ताकत वाले देशों के बीच सीमित युद्ध की आशंका ही नहीं है।

पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी विदेशी आक्रमण, विशेष रूप से भारत की ओर से किए गए हमले से बचाने में सक्षम है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से जनरल सिंह के बयान पर औपचारिक बयान अभी तक नहीं आया है। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान और भारत के बीच सीमित युद्ध होने की संभावना से इंकार किया था।

आसिफ ने कहा था, ‘दोनों देशों के बीच सीमित युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं है। हम पर होने वाले किसी भी आक्रमण के जवाब में पाकिस्तान तय करेगा कि किस विकल्प से कितने समय तक लड़ाई लड़नी है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें