पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश गतिविधियों के लिए चीनी मुद्रा युआन के प्रयोग की अनुमति दे दी है। केंद्रीय बैंक के इस कदम से युआन सामरिक सीपीईसी परियोजना में डॉलर का स्थान ले लेगा।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि व्यापार और निवेश में चीनी मुद्रा के प्रयोग की पूरी व्यवस्था पहले से ही तैयार है। युआन को अपनाने का अर्थ है कि पाकिस्तान और चीन 50 अरब डॉलर की चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं में लेनदेन के लिए युआन डॉलर का स्थान ले लेगा।
पढ़ें:
पाकिस्तान का नया प्रोपेगेंडा, नए वीडियो में कुलभूषण जाधव बोले- मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया
पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने 19 दिसंबर को कहा था कि सरकार सभी द्विपक्षीय व्यापार में भुगतान के लिए डॉलर के स्थान पर रेनमिनबी या युआन के प्रयोग के चीनी प्रस्ताव पर विचार कर रही है।,