फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक विदेश मंत्री का दावा- हमारी जमीन से 57,800 बार अमेरिका ने किया अफगानिस्तान पर हमला

Thu, 04 Jan 2018 02:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्री का दावा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया था। ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अमेरिका अहसान फरामोशी कर रहा है। जब उसे अफगानिस्तान को छलनी करना था, तब हजारों बार हमारी जमीन का उपयोग किया और अब कह रहा है कि हमने उसे धोखा दिया है। जबकि अमेरिकी हमलों में हजारों बेगुनाह नागरिक भी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


आसिफ ने कहा कि अमेरिका लगातार पाकिस्तान के त्याग का मजाक उड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी फौज एक ऐसी जंग में शामिल रही है, जिसका फायदा अमेरिका को हुआ है। लेकिन इस घटना से हमें यह सीख मिली है कि अब किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना किया जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फौज ने 57,800 बार पाकिस्तानी जमीन से अफगानिस्तान पर हमला किया है। आसिफ ने पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह, सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर भी निशाना साधा और कहा कि उस एक इंसान की वजह से आज पाकिस्तान की ऐसी बेइज्जती हो रही है। मुशर्रफ ने सिर्फ एक फोन कॉल पर अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए थे।

यही वजह है कि आज अमेरिका कह रहा है कि पाकिस्तान उसके पैसों पर मौज कर रहा है और अमेरिका को मूर्ख बना रहा है। आसिफ ने कहा कि हम दुनिया के सामने अमेरिका की सच्चाई लाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना पाकिस्तानी मदद के अमेरिका गुआंतामाओ जेल को आतंकवादियों से नहीं भर सकता था। अमेरिका की मदद के लिए पाकिस्तान ने बिना किसी जांच और पूछताछ के हजारों वीजा जारी किये थे, जिनका उपयोग ब्लैक वॉटर नेटवर्क सपोर्ट के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुआंतामाओ जेल में इस समय बंद कुल कैदियों में से 29 फीसदी अफगान हैं। जबकि 17 फीसदी अरब, 14 फीसदी यमन और 9 फीसदी पाकिस्‍तानी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें