फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के मुद्दे पर सम्मेलन के लिए पाक ने दिया भारत को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अफगानिस्तान के मुद्दे पर यहां होने वाले अहम ‘हार्ट ऑफ एशिया’ क्षेत्रीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान का यह कदम दोनों पड़ोसी मुल्कों के रिश्तों में जमी बर्फ के पिघलने का सबब बन सकता है।
विज्ञापन


दो दिवसीय यह सम्मेलन सात और आठ दिसंबर को यहां होगा। इस सम्मेलन में अजरबेजान, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, सउदी अरब, तजाकिस्तान, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शिरकत करने की उम्मीद है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने इस सम्मेलन के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी न्योता भेजा है।

अखबार ने एक विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया, ‘मंत्रियों के इस हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। पाकिस्तान ने इस सम्मेलन के लिए भारत और 25 अन्य मुल्कों को न्योता भेजा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

25 देश लेंगे हिस्सा

अखबार ने कहा, ‘ एक भारतीय राजनयिक ने नाम न बताने की शर्त पर इस बात इस बात की पुष्टि की है कि नई दिल्ली को इस सम्मेलन के लिए न्योता मिला है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस सम्मलेन में शिरकत करेंगी या नहीं इस बाबत अभी फैसला लिया जाना बाकी है।

इस सम्मेलन की अहमियत के मद्देनजर भारत द्वारा मंत्री की अगुवाई में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना है।’  यह सम्मलेन भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में हाल ही में आई अड़चनों को  दूर कर फिर से बातचीत शुरू करने के रास्ते खोलेगा।’ यह सम्मलेन अफगानिस्तान के मौजूदा हालात खासतौर पर युद्ध की मार झेल रही इस मुल्क की अर्थव्यवस्था की मदद पर केंद्रित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें