फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को हुआ सच का अहसास, मुंबई को खून के आंसू रुलाने वाला सईद फैला रहा आतंकवाद

Sun, 14 May 2017 03:08 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद और उसके चार सहयोगी लाहौर में अपने ही घर में नजरबंद हैं। इस मामले में न्यायिक रिव्यू बोर्ड के समक्ष पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा कि हाफिज सईद और उसके सहयोगी जिहाद के नाम पर आतंक फैला रहे हैं।
विज्ञापन


हाफिज सईद बोर्ड के समक्ष पेश होकर कहा कि पाकिस्तानी सरकार ने कश्मीरियों की आवाज उठाने के आरोप में उसे नजरबंद किया है। वहीं आंतरिक मंत्री ने सईद की इस दलील को खारिज करते हुए तीन सदस्यीय बोर्ड के सामने सफाई पेश की।

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एजाज अफजल खान, जस्टिस आएशा मलिक (लाहौर हाईकोर्ट) और जस्टिस जमाल खान (बलूचिस्तान हाईकोर्ट) के तीन सदस्यीय बोर्ड ने इस मामले में मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल को अगली सुनवाई पर पेश होने के लिए भी कहा है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच हाफिज सईद और उसके अन्य साथियों को बोर्ड के समक्ष पेश किया। कोर्ट के बाहर सईद के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें