फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का नया पैंतरा, बॉर्डर पर हाईटेक एयरबेस बनाकर तैनात किए चीन से खरीदे फाइटर जेट

Mon, 09 Jul 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान एक फिर सीमा पर घटिया पैंतरा अपना रहा है। वह लंबे समय बाद गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बॉर्डर के पास सक्रिय होता दिख रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने सिंध प्रांत के हैदराबाद जिले के भोलारी में एक आधुनिक सैन्य हवाई क्षेत्र विकसित किया है। बता दें कि इस हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी वायुसेना चीन से ली गई जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को तैनात करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह हवाई क्षेत्र यहां पहले से ही मौजूद था, लेकिन इन दिनों लड़ाकू विमानों के उड़ानों के लिए इसको फिर से सक्रिय किया जा रहा है। पाकिस्तानी वायुसेना अपनी पूर्वी सीमा पर भारतीय वायुसेना से पार पाने के लिए बड़ी संख्या में चीन द्वारा बनाए गए जेएफ-17 विमानों को शामिल कर रही है।

पाकिस्तान के हैदराबाद बेस से कुछ दूरी पर पाकिस्तानी मरीन के एसएसजी कमाण्डो ने अपना बेस बनाया है। बता दें कि यहां से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को समुद्री रास्ते से हमले करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाक के इस कदम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल समिति ने गुजरात के दीसा में नए हवाई क्षेत्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। लेकिन इसका निर्माण होने में कम से कम तीन से चार साल का समय लगेगा। इसमें लड़ाकू विमान और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें