फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चुनावः इमरान खान ने शरीफ पर लगाया मुल्क को कर्ज में डुबाने का आरोप

Sun, 08 Jul 2018 03:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं जिसकी वजह से वहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव नजदीक होने की वजह से पार्टियों में आरोपों का दौर शुरू हो गया है। पनामा पेपर में नाम आने की वजह से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को वहां की सुप्रीम कोर्ट के 10 साल की सजा सुनाई है। सजा होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने जमकर हमला बोला। इमरान ने कहा कि पिछले 10 साल में पाकिस्तान का कर्ज 6000 अरब से बढ़कर 27,000 अरब हो गया है और पाक का रुपया डॉलर के मुकाबले 60 से 125 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


अगर हमें इससे निकलना है तो हमें देश को मदीना के सिद्धांतों पर चलाना होगा। जो लोग नवाज शरीफ के साथ हैं इमरान ने उनपर भी हमला बोलते हुआ कहा कि वो किस तरह अल्लाह को जवाब दे पाएंगे।
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। उनकी बेटी और राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जा रहीं मरियम नवाज को भी सात साल की सजा हुई है। राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत ने हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स स्कैंडल मामले में शरीफ परिवार के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में से एक में सजा का एलान किया। कोर्ट के फैसले को 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव से पहले नवाज की पाकिस्तान मुस्लिम लीग को बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन


शरीफ, मरियम 10 दिनों में पाकिस्तान लौटकर कोर्ट फैसले के अपील करेंगे 
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शनिवार को कहा कि वह और उनके पिता नवाज शरीफ 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान लौटेंगे और भ्रष्टाचार मामले में अदालती सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। इस्लामाबाद जवाबदेही कोर्ट ने शुक्रवार को 68 वर्षीय शरीफ को 10 साल और मरियम को सात साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें पनामा पेपर्स घोटाले में उनके खिलाफ तीन भ्रष्टाचार के मामलों में से एक में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के साथ सहयोग नहीं करने के लिए एक साल जेल की सजा दी गई है। मरियम को शरीफ की राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। लिहाजा मरियम ने अपने वकील के जरिये अदालत को सूचित कर दिया है कि वह और उनके पिता 10 दिन के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें