फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने रूस को ग्वादर बंदरगाह इस्तेमाल की मंजूरी दी 

Sun, 27 Nov 2016 04:11 AM IST
एजेंसी/ कराची
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
पाकिस्तान ने निर्यात के लिए सामरिक महत्व के ग्वादर बंदरगाह का इस्तेमाल करने के लिए रूस के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। शीत युद्ध के दौरान दशकों तक संबंधों में खटास के बाद द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।  
विज्ञापन


एक शीर्ष पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि ईरान और तुर्कमेनिस्तान के बाद रूस ने भी व्यापार के लिए ग्वादर बंदरगाह का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। अखबार ने बताया कि रूस भी 46 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे में शामिल होना चाहता है। 

इसके अलावा रूस पाकिस्तान के साथ रणनीतिक रक्षा संबंधों को विकसित करने की आकांक्षा रखता है। तुर्कमेनिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि वह सीपीईसी में भागीदार बनने के रूस की रुचि का स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ग्वादर में तेल कंपनी के वाहन पर हमला, दो मरे 

आतंकवादियों ने बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में शनिवार को तेल की खोज करने वाली एक कंपनी पर हमला कर दिया। इस हमले में कंपनी के दो सुरक्षा गार्ड मारे गए। एक सीनियर प्रशासनिक अधिकारी मनसूर गिचकि ने कहा कि सशस्त्र आतंकियों ने ग्वादर के पसनी तहसील में एक निजी तेज अन्वेषण कंपनी के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों को सुरक्षा दे रहे दो निजी सुरक्षा कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आतंकी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा कंपनी के वाहन पर हमला तब किया गया जब निजी तेज अन्वेषण कंपनी इस क्षेत्र में सर्वे के काम में जुटी थी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और हमले की जांच शुरू कर दी है। 

गिचकि ने कहा कि लक्षित हत्या के मकसद से यह हमला किया गया। हालांकि किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सनद रहे कि इस क्षेत्र में आतंकवादी सुरक्षा बलों और सरकार समर्थित राजनेताओं पर हमले करते रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें