फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक एयरलाइन ने विमान में सरकारी बसों की तरह भर दिए यात्री

Mon, 27 Feb 2017 09:58 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की बीमारू विमानन कंपनी पीआईए ने तय संख्या से अधिक यात्रियों (ओवरलोडिंग) को सउदी अरब ले जाने के मामले में विमान के पायलट और दो अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने पीआईए का एक विमान सात अतिरिक्त लोगों को लेकर कराची से सउदी अरब पहुंचा था, जो कि हवाई सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता दानयाल गिलानी ने ताजा घटनाक्रम पर किसी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया, लेकिन अलग से बातचीत में कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 

 
विज्ञापन

पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

पाकिस्तान एयरलाइन्स
डॉन अखबार के मुताबिक कैप्टन अनवर आदिल, वरिष्ठ एयर होस्टेस हिना तुराब और टर्मिनल मैनेजर अकबर अली के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर पीआईए की फ्लाइट पीके-743 से अतिरिक्त यात्रियों को सउदी अरब ले जाने का आरोप है। इस आशय की खबर मीडिया में आने के बाद एयरलाइन ने मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई थी। छानबीन में आरोप सही पाए गए हैं। 

जांच में यह बात सामने आई कि विमान में कुल 409 लोगों को ले जाने की क्षमता है, जबकि 20 जनवरी को इस विमान से 416 लोगों ने कराची से मदीना की यात्रा की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें