फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक यूनिवर्सिटी का अजीबोगरीब फरमान, 'छह इंच की दूरी बनाए रखें लड़के-लड़कियां'

Thu, 24 May 2018 12:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का एक विश्वविद्यालय अपने अजीबोगरीब फरमान के कारण अचानक सुर्खियों में आ गया है। विश्वविद्यालय ने अपने छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी कर कहा है कि वे कैंपस में हर समय एक-दूसरे से कम से कम छह इंच की दूरी बनाए रखें। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरिया यूनिवर्सिटी ने ड्रेस कोड पॉलिसी के तहत ये दिशा-निर्देश जारी किए है। 

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने उठाया सवाल, क्या स्केल साथ लेकर चलें, मापें और दूरी तय कर बैठें?

सर्कुलर में कहा गया है, ‘सभी छात्रों को यह निर्देश दिया जाता है कि वह विश्वविद्यालय कैंपस में ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करें। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। एक साथ बैठने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को कम से कम छह इंच की दूरी बनाकर रखनी होगी।’ यह नियम विश्वविद्यालय के कराची, लाहौर और इस्लामाबाद के तीनों कैंपस में लागू होगा।

छात्रों ने शुरू किया विरोध

नोटिस जारी होते ही विश्वविद्यालय में बवाल मच गया। छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं छात्रों ने कहा, क्या यह अपेक्षा की जा रही है कि इस दूरी को बनाए रखने के लिए हम हमेशा स्केल लेकर चलें, मापें और दूरी तय कर बैठें। ऑल पाकिस्तान यूनिवर्सिटीज अकेडमिक स्टाफ एसोसिएशन फेडरेशन ने विश्वविद्यालय को खत लिखकर कहा है कि वह इस नियम को वापस ले। इस बीच यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने इस नियम का बचाव करते हुए कहा है कि छह इंच दूरी कोई वास्तविक पैमाना नहीं है। इसका आशय महज छात्र-छात्राओं के बीच कम से कम एक निश्चित दूरी बनाए रखने से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें