फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन: पाक ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

Thu, 29 Jun 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
इंडियन आर्मी की मार से घबराया पाक - फोटो : PTI
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन के मामले में पाक ने भारतीय उच्चायोग के सचिव को तलब किया है। पाकिस्तान ने एलओसी पर भारतीय सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के राजनीतिक शाखा के प्रथम सचिव एस.रघुराम को तलब कर शिकायत दर्ज कराई है। रघुराम को पाकिस्तान के विदेशी मामलों के कार्यालय ने तलब किया।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारतीय सेना द्वारा एलओसी पर फायरिंग की गई, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई, और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। आरोप है कि भारतीय सेना ने 28 जून को पीओके के नाक्याल सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया।
विज्ञापन


Exclusive: पाकिस्तान ने खाली कराए LoC से सटे गांव, बढ़ाई नियंत्रण रेखा पर जवानों की संख्या

पाकिस्तान के विदेशी मामलों के कार्यालय ने भारतीय उच्चायोग से कहा है कि वो सीमा पर सीजफायर उल्लंघन बंद कराए। और दोनों देशों के बीच साल 2003 से जारी समझौते का पालन करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें