फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने LoC पर गोलीबारी के लिए भारतीय राजनयिक को तलब किया

Mon, 22 Jan 2018 04:05 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पर भारतीय सैनिकों की ओर से कथित तौर पर ‘बिना उकसावे वाली गोलीबारी’ को लेकर पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन रविवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया। वर्तमान में चल रहे संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाक  ने सोमवार से अब तक पांचवीं बार भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान के दक्षिण एशिया एवं दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया। उन्होंने भारत की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय बलों की ओर से 20 और 21 जनवरी को हालिया संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। 

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत की 18 चौकियों की ओर से निकियल सेक्टर में मोर्टार और भारी हथियारों से ‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ की गई। विदेश कार्यालय के मुताबिक गोलीबारी में 33 वर्षीय एक पुरुष और 25 वर्षीय एक महिला मारी गई। वहीं, एक महिला और एक लड़की जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें