फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले पर पाक का बयान, कश्मीर से ध्यान भटका रहा है भारत

Tue, 20 Sep 2016 05:10 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
सरताज अजीज
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह उड़ी हमले के बाद ‘तीखे’ और ‘गैर जिम्मेदाराना’ बयान देकर कश्मीर में अपने ‘आतंक के शासन’ को छिपाने के लिए दुनिया को भटकाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि उड़ी हमले के बाद भारत के सैन्य और असैन्य नेतृत्व की ओर से आए ‘तीखे’ और ‘अप्रमाणिक’ बयानों को पाकिस्तान गंभीर चिंता का विषय मानता है।

अजीज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के आधारहीन और गैर जिम्मेदाराना आरोपों को पाकिस्तान सिरे से खारिज करता है।
विज्ञापन

ध्यान भटकाने की भारत की कोशिश

- फोटो : pti
उन्होंने कहा, ‘यह कश्मीर में हिजबुल के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद तेजी से बिगड़ी मानवीय एवं मानवाधिकारों की स्थिति से ध्यान हटाने की भारत की कोशिश है।’

उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात पाकिस्तान द्वारा तैयार नहीं किए गए बल्कि ‘अवैध भारतीय अतिक्रमण और उन ज्यादतियों के लंबे इतिहास की वजह से हैं जिनके कारण हजारों लोगों की जान गई है।’

अजीज ने कहा, ‘सरकारी सेना ने महिलाओं, बच्चों, अस्पतालों में पड़े घायल मरीजों, बुजुर्गों किसी को नहीं बख्शा। अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतना को जाग जाना चाहिए।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें