फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#URiattack: पाकिस्तान ने किया आरोपों से इनकार, भारत बिना जांच मढ़ रहा दोष

Mon, 19 Sep 2016 06:02 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
नफीस जकारिया
विज्ञापन
आतंकी हमले के बाद भारत की ओर पाकिस्तान को आतंकी देश कहे जाने पर पाक ने सफाई दी है। पाकिस्तान ने भारत में हुए आतंकी हमले के पीछे अपना हाथ होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि नई दिल्ली ऐसी घटनाओं के लिए अक्सर इस्लामाबाद को जिम्मेदार ठहराता है। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से आतंकी संगठनों को लगातार और प्रत्यक्ष रूप मदद के लिए पाकिस्तान की ओर उंगली उठाए जाने पर पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने इन आरोपों को खारिज किया।

जकारिया ने कहा कि भारत बिना किसी जांच के तुरंत पाकिस्तान पर दोष मढ़ता है। हम इसे खारिज करते हैं।
विज्ञापन

'हमला होने पर परमाणु हथियार इस्तेमाल करेगा पाकिस्तान'

अधिकारी ने कहा पाकिस्तान किसी भी रूप में आतंकी हमलों की निंदा करता है। उड़ी हमले से पहले द्विपक्षीय संबंधों में अनिश्चितता बढ़ाते हुए शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत द्वारा हमले की सूरत में पाकिस्तान सामरिक परमाणु हथियारों का प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा।

आसिफ का यह बयान उड़ी हमले के बाद प्रसारित किया गया जिसे भारतीय मीडिया में दिखाया जाने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें