पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने मियांवाली स्थित चश्मा इलाके में शुक्रवार को देश के पांचवें परमाणु पावर प्लांट की शुरूआत की। डॉन न्यूज के मुताबिक सी-4 नामक इस यूनिट की क्षमता 340 मेगावाट बिजली के निर्माण की है।
विज्ञापन
पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पर निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए अब्बासी ने चीन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस परियोजना से देश में ऊर्जा की समस्या दूर करने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा के-2 और के-3 नामक दो बड़े परमाणु पावर प्लांट पर भी पाकिस्तान में काम चल रहा है।